मल्टी डिवाइसेस को व्हाट्सएप पर ऐसे करें लिंक Use Single WhatsApp On Multiple Divices

मल्टी डिवाइसेस को व्हाट्सएप पर ऐसे करें लिंक

 व्हाट्सएप को हम 4 अलग-अलग डिवाइस में यूज़ तो कर लेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या प्राइमरी डिवाइस  के ऑफलाइन होने पर भी व्हाट्सएप को तीन अलग-अलग डिवाइस  में लॉगिन किया जा सकेगा? और क्या यह दूसरे डिवाइस से व्हाट्सएप अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाएगा?  तो चलिए इसके पूरे प्रोसेस के बारे में हम आपको बताते हैं। 

  •  सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से लिंक किया हुआ व्हाट्सएप अपने प्राइमरी मोबाइल पर ओपन करें। 
  •  इसके बाद सेटिंग पर जाकर लिंक डिवाइसेज  का ऑप्शन सेलेक्ट करें। 
  •  फिर लिंक एंड न्यू डिवाइसेज  पर टच करने करें और दिए गए ऑनस्क्रीन डायरेक्शन को फॉलो करें। 
  •  अब विंडोज डेस्कटॉप की तरह दूसरी डिवाइस   पर लिंक के लिए, वेब ब्राउज़र पर व्हाट्सएप वेब पेज ओपन करें। 
  •  अब अपनी उस दूसरी डिवाइस से वेब पेज क्यूआर कोड को स्कैन करें। 
  •   डिवाइस के सिंक  होने का वेट करें। इसके बाद आपकी चैट दूसरी  डिवाइस इस पर भी दिखने लगेगी। 
  •  इसके साथ ही अगर आप और भी डिवाइसेज   को अटैच करना चाहते हैं तो इसी प्रोसेस को फॉलो करें। 
  •  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप मैक्सिमम 4 डिवाइसेज   को एक साथ लिंक कर सकते हैं, जो डाटा कनेक्ट होने तक आपके  व्हाट्सएप अकाउंट से लिंक रहेंगे। 

 मल्टी डिवाइसेज  यूज ना करने पर खुद होगा लॉगआउट

 व्हाट्सएप के ऐलान के मुताबिक आपके सारे मैसेज और कॉल  एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप को दूसरे डिवाइसेज  पर यूज करने के लिए मेन डिवाइसेज  का ऑनलाइन होना जरूरी नहीं है। यदि आप लॉग-इन किए गए डिवाइसेज  पर कंटिन्यू 14 दिनों तक व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उस डिवाइसेज  से आपका व्हाट्सएप अकाउंट खुद ही लॉग आउट हो जाएगा। ऐसे में दूसरे डिवाइसेज  में व्हाट्सएप फिर से लॉगिन करने के लिए मेन फोन की फिर से जरूरत होगी।  इस प्रकार इन आसान से स्टेप को फॉलो करके आप एक साथ 4 डिवाइसेज  पर व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं।