2023 में इस प्रोसेस से केवल 10 मिनट बनाए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र : Online Birth Certificate

Online Birth Certificate : बच्चे का जन्म हमारे जीवन में खुशियां लेकर आता है। वहीं दूसरी तरफ जन्म संबंधी दस्तावेज यानी जन्म प्रमाण पत्र जिसे हम बर्थ सर्टिफिकेट भी कहते हैं, बनवाना अब  बहुत जरूरी है।  बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराना हो या सरकार की किसी योजना में लाभ लेना हो, जन्म प्रमाण पत्र हमेशा काम आता है। 

 दरअसल जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपके इस दुनिया में जन्म लेने की तारीख की पुष्टि करता है।  जिससे पता चलता है कि आपका जन्म किस दिन, किस महीने और किस साल को  हुआ है.. जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बनवाया जा सकता है।  हम आपको दोनों माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के तरीके के बारे में इस आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं।  

 आजकल जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त करना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। आप इसे घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी बनवा सकते हैं। 

ऑनलाईन जन्म प्रमाणपत्र यहाँ निकाले 

 कितना खर्च आता है ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में? 

 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कोई खर्च नहीं लगता।  यह बिल्कुल मुफ्त में बनता है। आप अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। 

 कितने समय में बन जाता है ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र? 

 ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद करीब 15 से 20 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है।  जिसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करके प्राप्त किया जा सकता है। 

जन्म प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया

 ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा सूचना जारी की जा चुकी है कि अब जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी बन सकेंगे। अगर आप भी  ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो  इसके पूरे प्रोसेस को समझने के लिए निम्न बातों पर ध्यान दें। 

 आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

 अगर आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास ये  महत्वपूर्ण कुछ दस्तावेज जरूर होने चाहिए। 

  •  आधार कार्ड
  •  मोबाइल नंबर
  •  पासपोर्ट साइज फोटो
  •  आपकी ईमेल आईडी
  •  माता-पिता का आधार कार्ड

 ऑफलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र कहां से और कैसे बनवाएं? 

 जिस स्थान पर बच्चे का जन्म हुआ है उसी स्थान पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाता है।  जिसे  लिए जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण केंद्रों,  और कार्यालय से जारी करवा सकते हैं।  इसके अलावा निगम पालिका, नगर परिषद,  नगर निगम,  ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्रों जैसे और भी कई स्थानों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।

ऑनलाईन जन्म प्रमाणपत्र यहाँ निकाले 

Leave a Comment