जिओ फोन के बाद 31 जुलाई को आय जिओ का नया लैपटॉप : New Jio Laptop Price

New Jio Laptop Price : Jio स्मार्ट फोन की धुआंधार एंट्री के बाद अब Reliance Jio इंडियन मार्केट में Jio Book Laptop लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Jio कंपनी इस महीने के अंत तक यानी 31 जुलाई को भारत में अपना नया Jio Book Laptop लॉन्च करने वाली है।

 टेलीकॉम की दुनिया में धमाल मचाने वाली रिलायंस Jio कंपनी सेकंड जनरेशन वाले जियो Book Laptop को Amazon पर सेल करेगी। यानी आप इसे Amazon से खरीद सकते हैं। Amazon ने भी इसका पेज पहले से तैयार कर लिया है।

कीमत

कंपनी इस बार बजट फ्रेंडली लैपटॉप पेश कर रही है। इसलिए इसकी कीमत ₹16499 के आसपास मानी जा रही है।  रिपोर्ट की माने तो जिओ बुक 2023 की कीमत ₹16499  है। जिसे अमेज़न के अलावा आप रिटेल स्टोर से भी खरीद सकेंगे। 

किमत यहाँ देखे 

 JioBook Laptop का टीचर भी Amazon के जरिए जारी कर दिया गया है। इस फीचर के जरिए इमेज और लैपटॉप के कुछ खास फीचर्स का amazon कंपनी ने खुलासा किया है। अब बात करते हैं इस लैपटॉप की खासियत के बारे में…

 फीचर 

  • amazon द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जियो बुक 2023 में ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा,जिससे इसका परफॉर्मेंस काफी बेहतर हो जाएगा।
  •  इस लाइटवेट डिजाइन वाले लैपटॉप का वजन मात्र 990 ग्राम है। इसलिए लिस्टिंग से साफ है कि इसकी बॉडी काफी हल्की होगी, जबकि पिछले साल का मॉडल 1.2 किलोग्राम था।
  •  वजन में बेहद कम होने के कारण जियो का आने वाला लैपटॉप ज्यादा पोर्टेबल और यूज़ में कन्वीनियंट होगा।
  •  अगर बात करें इस लैपटॉप के कलर की तो यह ब्लू और ग्रे कलर में आएगा।
  •  JioBook LaptopJio OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
  •  कंपनी ने इस लैपटॉप में पूरे दिन चलने वाली बैटरी पेश की है, जिसके तहत Jio Book 2023 को एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से काम किया जा सकता है।
  • Jio Book Laptop 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
  •  इस लैपटॉप के जरिए आप Jio में Jio क्लाउड और Jio सिक्योरिटी जैसे ऐप पहले से ही लोड पाएंगे.

 Jio book लॉन्च से पहले हाल ही में Reliance Jio ने Jio भारत 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसकी कीमत ₹999 है। इस फीचर फोन में एचडी कॉलिंग, UPI पेमेंट और OTT प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं मौजूद है। यानी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर Jio Cinema का आनंद भी ले सकते हैं।

Leave a Comment